देश में बढ़ती आतंकी घटनाएँ चिंताजनक, सरकार सख्त कदम उठाए: डॉ. शेख | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख ने कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए बम विस्फोट ने सबको झकझोर कर रख दिया। सबसे पहले मैं इस हमले में अपनी जान गंवाने वाले शख्स को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ऊपर वाले से दुआ करता हूँ कि वह उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। मैं सरकार से भी अपील करता हूँ कि मृतक के परिवार की हर संभव मदद की जाए तथा घायलों का भी पूरा इलाज सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. शेख ने कहा कि देश में बार-बार आतंकवादी घटनाएँ हो रही हैं और सरकार इन्हें प्रभावी ढंग से रोकने में असफल नजर आ रही है। यह आतंकी देश और देशवासियों के लिए बड़ा खतरा हैं। मैं सरकार से जानना चाहता हूँ कि इन संदिग्धों के सत्यापन (नरक टेस्ट) का उपयोग कब किया जाएगा — देश में कई जासूस पकड़े गए हैं, पर उनसे कड़ाई से निपटने के लिए कठोर सत्यापन की आवश्यकता है।

फरीदाबाद से कुछ डॉक्टर भी पकड़े गए हैं; उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वे अपने पवित्र पेशे का मान-सम्मान खराब कर रहे हैं। इन सभी का तत्काल सत्यापन होना चाहिए। जिस गाड़ी में बम विस्फोट हुआ, उसकी विस्तृत जांच निहायत जरूरी है। मैं—डॉ. शेख—जनता से अपील करता हूँ कि अपने इलाके में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article