21-19, 21-19 से रंजीत-हर्षित बने बैडमिंटन चैम्पियन, गोला खेल महोत्सव में दिखा जोश और प्रतिभा का संगम | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

21-19, 21-19 से रंजीत-हर्षित बने बैडमिंटन चैम्पियन, गोला खेल महोत्सव में दिखा जोश और प्रतिभा का संगम | New India Times

स्वच्छ भारत-नगरीय मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित “युवा शक्ति का उत्सव – गोला खेल महोत्सव” के बारहवें दिन बुधवार की रात्रि में नवीन बाईपास स्थित अनिल वर्मा के कोर्ट पर बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओपन बैडमिंटन का शुभारंभ हुआ।

21-19, 21-19 से रंजीत-हर्षित बने बैडमिंटन चैम्पियन, गोला खेल महोत्सव में दिखा जोश और प्रतिभा का संगम | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोमी कक्कड़ विधायक प्रतिनिधि रोमी साहनी (पलिया) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अरविंद गुप्ता रामजी, व्यवसायी विनय गुप्ता (प्रोपराइटर, होंडा एजेंसी), समाजसेवी डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, अध्यक्ष गणेश उत्सव समिति दीपक राजपूत तथा संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला उपस्थित रहे।

21-19, 21-19 से रंजीत-हर्षित बने बैडमिंटन चैम्पियन, गोला खेल महोत्सव में दिखा जोश और प्रतिभा का संगम | New India Times

पहला मैच (चौथा क्वार्टर फाइनल) दुर्गेश सक्सेना–संजय भदौरिया और प्रताप–मन्नू के बीच खेला गया, जिसमें प्रताप–मन्नू ने 21-18, 8-21, 21-20 से जीत दर्ज की।
पहले तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को हो चुके थे।
पहला सेमीफाइनल — अनिल वर्मा–अभिषेक बनाम पियूष–संजय के बीच खेला गया, जिसमें अनिल–अभिषेक की जोड़ी ने 21-8, 21-11 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल — प्रताप–मन्नू और रंजीत–हर्षित के बीच खेला गया, जिसमें रंजीत–हर्षित की जोड़ी ने 21-18, 21-19 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में रंजीत–हर्षित की जोड़ी ने अनिल–अभिषेक को 21-19, 21-19 से पराजित कर ओपन बैडमिंटन वर्ग के चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के बैडमिंटन प्रभारी गोपाल सक्सेना एवं निर्णायक ऋषिकेश पांडेय रहे।

गोला खेल महोत्सव के तेरहवें दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

वृहस्पतिवार प्रातः राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महेन्द्र त्रिपाठी (प्राचार्य, विद्या निकेतन), विशिष्ट अतिथि अरुण अवस्थी (जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल), पारस मिश्रा (नगर अध्यक्ष, व्यापार मंडल), संजय तिवारी (नगर अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति), रवि सक्सेना (कोषाध्यक्ष, भारत विकास परिषद), परविजय सिंह (भारत विकास परिषद), श्याममूर्ति शुक्ला (संयोजक, गोला खेल महोत्सव) एवं विजय शुक्ला रिंकू (आयोजक/नगर पालिका अध्यक्ष) ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा —
“खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह खेल भावना, टीमवर्क और फिटनेस का उत्सव है। इसका मूल मंत्र है — सबका साथ, सबका विकास।”

🏅 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर 14 बालिका वर्ग (600 मी.) — अराध्या सिंह प्रथम, अमरिंदर कौर द्वितीय, तान्या गुप्ता तृतीय।
अंडर 14 बालक वर्ग (600 मी.) — राजन सिंह यादव प्रथम, अंकित वर्मा द्वितीय, कुलदीप कुमार तृतीय।
अंडर 17 बालिका वर्ग (1500 मी.) — श्रुति वर्मा प्रथम, शीतल द्वितीय।
अंडर 17 बालक वर्ग (1500 मी.) — भूपेन्द्र प्रथम, गोपी कुमार द्वितीय, सोहित तृतीय।

द्वितीय चरण

मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार (भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, अवध प्रांत), विशिष्ट अतिथि विनोद वर्मा (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), डा. वेद प्रकाश अग्निहोत्री (प्राचार्य, जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अंडर 19 बालिका वर्ग (200 मी.) — शिवांशी प्रथम, गुनगुन गुप्ता द्वितीय, अनिका श्रीवास्तव तृतीय।
अंडर 19 बालक वर्ग (200 मी.) — रोमिल कनौजिया प्रथम, कन्हैया द्वितीय, अवनीश कुमार तृतीय।
अंडर 19 बालिका वर्ग (800 मी.) — शिवांगी प्रथम, अल्तशा द्वितीय।
अंडर 19 बालक वर्ग (800 मी.) — श्याम कुमार प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय।

🥇 तृतीय चरण

मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी (पूर्व महामंत्री, सेंट्रल बार गोला), विशिष्ट अतिथि मनीष मिश्रा (गणेश उत्सव समिति, मंडी के राजा टीम) एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

अंडर 19 बालिका वर्ग (1500 मी.) — करीना प्रथम, अस्मिता द्वितीय, डाली तृतीय।
अंडर 19 बालक वर्ग (1500 मी.) — हिमांशु सिंह प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय, आदित्य कुमार तृतीय।

आगामी कार्यक्रम

14 नवम्बर 2025, शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे
अंडर 14, 17, 19 बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ आयोजित की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article