मेघनगर में सक्षम कार्यक्रम की समीक्षा, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में सक्षम कार्यक्रम की समीक्षा, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश | New India Times

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मेघनगर ब्लॉक में “सक्षम” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिंसिपल और हेडमास्टरों की समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया।

मेघनगर में सक्षम कार्यक्रम की समीक्षा, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सक्षम कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक के दौरान एसडीएम ने स्कूलवार कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली और उसकी गति एवं गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए। बीआरसी मेघनगर को सक्षम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम रितिका पाटीदार ने यह भी कहा कि वे क्षेत्रीय दौरों के दौरान स्कूलों में सक्षम कार्यक्रम की गतिविधियों का निरीक्षण स्वयं करेंगी, ताकि बच्चों पर इसके सकारात्मक प्रभाव का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया जा सके।

बीआरसी महेश सोलंकी ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को मार्गदर्शन दिया, जबकि जिला कार्यक्रम प्रबंधक रवि प्रताप सिंह तोमर ने अक्टूबर 2025 तक की प्रगति रिपोर्ट और उपलब्धियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया।

अक्टूबर माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, हेडमास्टर, हॉस्टल वार्डन एवं सामुदायिक युवा नेतृत्वकर्ताओं को “परफॉर्मर ऑफ द ब्लॉक” प्रमाणपत्र एसडीएम रितिका पाटीदार द्वारा प्रदान किए गए। ब्लॉक मैनेजर पूजा साहू ने ब्लॉक स्तर की समस्त जानकारी साझा की।

यह बैठक “सक्षम कार्यक्रम” की प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें एसडीएम ने सहयोग और सतत मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.