वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी अभियानों के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रिबन काटकर किया। कार्यशाला में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक एवं बीसीपीएम शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बुधवार को विश्व निमोनिया दिवस मनाया गया, जिसके तहत आम जनमानस को निमोनिया से संबंधित लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही 12 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक (SAANS) अभियान तथा 15 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
सीएमओ ने इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनपद स्तर पर बाल स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच), सभी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, डीपीएम, डीसीपीएम, डीएचएमआईएस, जनपदीय प्रतिनिधि यूपीटीएसयू, बीपीएम और बीसीपीएम सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

