खकनार पुलिस ने तुवर और कपास की फसल के बीच से 7.490 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। एसपी बुरहानपुर के निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 10/11/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि संतोष पिता सालिकराम कोरकू निवासी ग्राम झिरमिटी ने अपने खेत में कपास और तुवर के बीच में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे है।

सूचना पर अमल करते हुये थाना प्रभारी खकनार व्दारा टीम गठित कर दबिश हेतु बताये स्थान संतोष के खेत पर शासकीय वाहन विवेचना सामग्री एवं पंचानो के रवाना किया गया। ग्राम मेलचुका मुखबीर व्दारा बताये व्यक्ति संतोष के खेत पर पहुंचे। जहां संतोष पिता सालिकराम निवासी ग्राम झिरमिटी का उपस्थित मिला जिसके समक्ष उसके खेत की तलाशी ली गई । खेत मे लगे कपास एवं तुवर के पौधे के बीच में 20 हरे गांजे को पौधे मिले । जिसे विधिवत जप्त कर पौधों का वजन किया गया जो 7.490 कि.ग्रा. होना पाया गया।

मौके पर आरोपी संतोष पिता सालिकराम कोरकू निवासी झिरमिटी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 525/2025 धारा 8/20 NDPS Act का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी से उक्त गांजे के पौधे के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।

जप्ति

अवैध मादक पदार्थ गांजा 7.490 किलो ग्राम किमती 17000/- के जप्त की गई

महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, सउनि तारक अली, मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी, अमित अवस्थी, मनीष भटुरे, आरक्षक विजेन्द्र देवल्ये, कैलाश मोरे, जय मालवीय, अनिल डावर, गोविन्दा मुजाल्दे मंगल पालवी की सराहनीय भूमिका रही ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article