इज्तेमा के दौरान संभावित यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए एडीआरएम एवं सीनियर डीसीएम द्वारा भोपाल स्टेशन के व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तेमा के दौरान आगामी  संभावित यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भोपाल अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेन्द्र बघेल एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया द्वारा 11 नवम्बर को भोपाल स्टेशन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता, होल्डिंग एरिया, पार्किंग, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्लेटफार्मों पर यात्री संचालन एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षको को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित की जाएँ।

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया बताया कि इज्तिमा के दौरान रेलवे का प्रमुख उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेल सुरक्षा बल की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेन्द्र बघेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, मंडल इंजीनियर श्री नीरज श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री नवल अग्रवाल, स्टेशन निदेशक श्री बी, एल. मीना, आरपीएफ एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.