अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे SIR मतदाता पुनरीक्षण प्रपत्र वितरण अभियान को लेकर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा किया।

श्री मिश्रा ने बताया कि शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी 410 बूथों के BLO से संपर्क स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचे और उसे भरकर समय पर जमा किया जाए।
4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारियों को 2003 के वोटर लिस्ट की छाया प्रति एवं पीडीएफ कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि निर्वाचन आयोग के अभियान में सहयोग मिल सके।
अभी तक मलगहिया, ढेकहरी, रामनगर (पकड़िहवा चौराहा), बढ़नी बाजार, मुजहना, महादेव बुजुर्ग, बजहा बाजार, चिल्हिया, जोगीबारी, उदयराजगंज, सहजनवा, और गौहनिया सेक्टरों में यह कार्य प्रमुखता से पूरा किया जा चुका है।
श्री मिश्रा ने बताया कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर शोहरतगढ़ विधानसभा की 2003 वोटर लिस्ट में कुछ बूथों की पीडीएफ सूची अपलोड न होना चिंताजनक है।
विशेष रूप से बूथ संख्या 121 (प्रा. प्रा. मुडिला खुर्द), बूथ संख्या 145 (जू. हा. स्कूल शोहरतगढ़ गड़ाकुल) और बूथ संख्या 161 (प्रा. पा. रामपुर, अमहवा) की वोटर लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसे शीघ्र सुधारना चाहिए तथा वे सभी पृष्ठ जो पढ़ने में अस्पष्ट हैं, उन्हें भी दुरुस्त किया जाए।
श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि वर्ष 2003 में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की संख्या 156 थी, जिसमें 251 बूथ थे, जबकि मौजूदा सीमांकन में इटवा ब्लॉक के 64 बूथ जोड़ दिए गए हैं, जिससे कुल संख्या बढ़कर 410 बूथ हो गई है।
ऐसे में निर्वाचन आयोग और प्रशासन को आम जनता के बीच विशेष रूप से कैंप लगाकर SIR मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सुचारु रूप से पूरा कराना चाहिए।

