संत जोसेफ हाई स्कूल में मनाया गया ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत जोसेफ हाई स्कूल में मनाया गया ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम | New India Times

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ एवं उदय संस्था बड़ी धामनी के संयुक्त तत्वावधान में संत जोसेफ हाई स्कूल में ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ से जज शिवकुमार डावर एवं वकील जयदेव मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संत जोसेफ हाई स्कूल में मनाया गया ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम | New India Times

संत जोसेफ हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सुकांति, उदय संस्था बड़ी धामनी की डायरेक्टर निर्मला मराडी, तथा संस्था के सदस्य विद्या भूरिया, गब्बू वसुनिया और कविता बारिया, स्कूल के शिक्षकगण तथा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों के अधिकारों और कानूनी जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित किया।
जज शिवकुमार डावर ने बताया कि आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भी मनाया जा रहा है, जो भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती (11 नवम्बर 1888) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और मौलाना आजाद के योगदान को याद करना है।

सत्र के दौरान बच्चों को लैंगिक अपराध, बाल विवाह, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, तथा चाइल्डलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। साथ ही कोर्ट हेल्पलाइन नंबर 15100, मोबाइल एवं इंटरनेट सुरक्षा, गूगल लिंक या अज्ञात वीडियो कॉल न खोलने की सावधानियों के बारे में बताया गया। पॉक्सो एक्ट, कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाले खतरों, तथा सड़कों पर सुरक्षा को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया गया।

बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र रखा गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले 15 बच्चों को जज सर द्वारा पेन, पेंसिल और टोपी देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित पाँच विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पेम्फलेट विद्यार्थियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में कुल 230 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.