मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई पांढुरना ने सोमवार को शहर के राजीव गांधी मार्केट से रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर नीरज वशिष्ठ को मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
जिला अध्यक्ष सचिन (गुड्डू) कावले ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आवाहन पर पत्रकार साथियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें प्रमुख मांगें हैं —
1- मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सुविधाएं प्रदान करना,
2- असंगठित पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाना,
3- पत्रकार कल्याण कोष की राशि में वृद्धि करना,
4- जिले में पत्रकार भवन का निर्माण कराना,
5- तथा राज्य स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना।
कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ज्ञापन को शासन स्तर पर भेजा जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की जाएगी।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और पत्रकार साथी — महा सचिव सुधीर नांदेकर, सुभाष पराड़कर, धनंजय जोशी, अनिल सांबारे, मनोज गुडधे, सिराज भाई, प्रवीण वाहने, सुनील कवड़े, योगेश गजभिए, श्रीराम घोटे पवार, रवि नारनवारे, नीलेश कलसकर एवं संजय चिंचालकर उपस्थित रहे।

