ग्राम पंचायत मुहली में शराबियों के आतंक के खिलाफ महिलाओं की जागरूकता रैली, अवैध शराब बंद करने की मांग | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

ग्राम पंचायत मुहली में शराबियों के आतंक से परेशान होकर महिलाओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली और अवैध शराब बंद करने की मांग की है। बड़ी संख्या में महिलाएं श्री राम जानकी मंदिर पर एकत्रित होकर अपने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से गांव की सभी मार्गों पर नारेबाजी करती हुई निकलीं।

महिलाओं की मांग थी कि अब शराब बंद हो, घर-घर में आनंद हो।

गांव की अनीता सिंह राजपूत ने बताया कि गांव में शराबियों का आतंक है, एवं पीढ़ी दर पीढ़ी, 10 साल की उम्र के बच्चे भी शराब की लत के शिकार हो गए हैं। गांव के स्कूल परिसर में शराब के खाली पाउच का अंबार लगा है। गांव के लोग अवैध बिक्री से बर्बाद हो रहे हैं।

रैली में अनीता राजपूत, मीरा राजपूत, निशा, रोशनी, बबली, सरोज रानी, अवध रानी, कमला रानी, बसंती, शिवरानी, निधि, मालती, रजनी, राधा रानी, ममता, संगीता, अनीता, चंद्रभान सिंह राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक राजपूत, उदयभान, धीरेंद्र, संदीप राजपूत, राजा राजपूत, दशरथ सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.