मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर, धोबहट, आमिन, परसिया, आनन्दगढ़, पपरा आदि पंचायतें मैहर जिले से कटकर रीवा जिले में जुड़ने के लिए मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति मुकुन्दपुर का गठन कर मुकुन्दपुर में विशाल जनसभा का आयोजन सम्पन्न किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में लोग उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखा।

पक्ष रखने में मिशन के मार्गदर्शक के.बी. मिश्रा, सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी आनन्दगढ़ एवं पूर्व सरपंच चंडिकेश्वर सिंह तिवारी, कोषाध्यक्ष परसिया, संरक्षक मिजाजी लाल तिवारी, सेवानिवृत्त आयुक्त रीडर रीवा, संरक्षक शैलेन्द्र प्यासी धोबहट, सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी, मोहम्मद इसहाक मदनी, वरिष्ठ पत्रकार एवं मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी, शिवेश सिंह चंदेल, सरपंच आमिन, शैलेन्द्र सिंह चंदेल आमिन, दिनेश सिंह बघेल कस्तरा, सेवानिवृत्त शिक्षक, महेंद्र तिवारी, सेवानिवृत्त वन सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मुकुन्दपुर, कमलाकर पाण्डेय, आलोक पाण्डेय धोबहट आदि लोगों ने अपने-अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी लोगों को रीवा जिले में जुड़ने हेतु उत्साहित किया।

मंच का संचालन सीताशरण गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक ने किया। छायाकार सुदामा प्रसाद नामदेव थे और सभी उपस्थित विशाल जनसभा के प्रति आभार मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति मुकुन्दपुर के अध्यक्ष कौशलेंद्र शरण शुक्ल, पूर्व सरपंच एवं सेवानिवृत्त सैनिक ने व्यक्त किया।