अमरपाटन जनपद की पंचायतों में घोटालों का खेल, प्रशासनिक अमला बना मूकदर्शक | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर सहित आस-पास की लगभग दस पंचायतों में अनियमितताओं के अनेक राज छुपाए जा रहे हैं। सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उप-इंजीनियर और पंचायत निरीक्षक मिलकर पंचायतों के हर राज को छुपाने में सफल होते दिख रहे हैं।

वैसे तो नाम “पंचायत राज” का अर्थ पारदर्शिता से है, परंतु यहां वर्षों से गड़बड़ियाँ देखने को मिल रही हैं। पंचायत दर्पण पोर्टल पर रसीदों को धुंधला या अपठनीय रूप में अपलोड किया जाता है, जिससे कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाती। कहीं अधूरी जानकारी, तो कहीं कोरे कागज़ जैसे दस्तावेज अपलोड किए जा रहे हैं।

इन सबकी आड़ में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उप-इंजीनियर और पंचायत निरीक्षक मिलकर सरकारी राशि की बंदरबांट कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को न तो शासन का डर है, न ही जनहित की चिंता। पंचायत दर्पण पोर्टल की अपारदर्शिता के कारण शासन और आमजनता दोनों को गुमराह किया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर श्रीमती रानी बाटेड से की है और उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच कराने की मांग उठाई है।

By nit