मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
थाना चौक कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र (हथियार) फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशांत रावत, उपनिरीक्षक नितिन मलिक तथा अन्य पुलिस टीम ने ज़ालिम सिंह निवासी ग्राम पर्वतपुर, थाना कांट को बरेली-सीतापुर हाईवे स्थित गौशाला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरे दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के औज़ार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1910 रुपए नकद बरामद किए गए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बने व अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, ज़ालिम सिंह एक शातिर अपराधी है, जो कई वर्षों से इस अवैध काम में लिप्त था, लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था।

