जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में आयोजित होने वाले आगामी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और आईजी देहात अभय सिंह की संयुक्त बैठक पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में इज्तिमा आयोजन समिति के पदाधिकारी, शहर और देहात क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इज्तिमा स्थल की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक रूट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाए रखने और सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

