अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
थाना मिश्रौलिया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में करीब 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया।
थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मय पुलिस टीम तथा आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र सिंह मय टीम शोहरतगढ़ द्वारा 7 नवम्बर 2025 को अवैध शराब की बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम के लिए ग्राम बैजनथा टोला बैलियहवा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 100 किलोग्राम महुआ लहन और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई तथा नदी किनारे रखी लगभग 100 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।
टीम में हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल अनिल चौहान, कॉन्स्टेबल सुकेश साह तथा आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र सिंह मय टीम शोहरतगढ़ शामिल रहे।

