वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। इन्हीं में से एक ट्रेन लखनऊ से सहारनपुर तक जाएगी, जो शनिवार को मैगलगंज होकर गुज़री।
हालाँकि ट्रेन का ठहराव मैगलगंज में नहीं था, परंतु इसके गुजरने से कस्बे और क्षेत्रवासियों में गर्व और उम्मीद दोनों जागी हैं। सभी को विश्वास है कि भविष्य में मैगलगंज में भी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अवश्य होगा।
इस संबंध में भाजपा युवा नेता एवं प्रतिष्ठित व्यापारी अंकुर यादव ने कहा कि “हम सब प्रयास करेंगे कि वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज मैगलगंज में हो जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।”
उन्होंने आगे कहा कि सीतापुर और शाहजहांपुर जनपदों के मध्य स्थित, लखीमपुर खीरी जिले का अंतिम कस्बा मैगलगंज व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास की गति को और तेज़ कर सकता है।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देवाधिदेव महादेव की प्रिय नगरी काशी से आज बनारस–खजुराहो और लखनऊ–सहारनपुर सहित चार अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया।
ये वंदे भारत ट्रेनें यात्राओं को सहज, सुरक्षित और तेज़ बनाने के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय समृद्धि को नई दिशा प्रदान करेंगी। इन चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार।

