अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में नियुक्त हुआ एक और एनेस्थीसिया चिकित्सक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के निरंतर प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति का लाभ प्राप्त हुआ है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत रही हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप शासन द्वारा दिलीपसिंह पांडोलिया को जिला चिकित्सालय में स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक के रूप में पदस्थ किया गया है।

इससे पहले डॉ. श्वेता शिवहरे जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक के रूप में सेवाएँ दे रही हैं। अब इन दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति से अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी तथा मरीजों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

श्रीमती चिटनिस ने इस निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति बुरहानपुर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है।

अब जिला चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा संबंधी कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे और मरीजों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे भविष्य में भी निरंतर प्रयास करती रहेंगी, जिससे बुरहानपुर जिले के नागरिकों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.