वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर झाबुआ में स्मरणोत्सव का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर झाबुआ में स्मरणोत्सव का आयोजन | New India Times

भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आजीविका भवन, झाबुआ में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर झाबुआ में स्मरणोत्सव का आयोजन | New India Times

इस अवसर पर सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगीत का पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के बाद नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

यह कार्यक्रम वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है, जो वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ है। वर्ष 2025 में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.