ट्राइबल के छः खिलाड़ी राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता गुजरात में हुए शामिल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ट्राइबल के छः खिलाड़ी राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता गुजरात में हुए शामिल | New India Times

विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिये ओपन फेडरेशन में खिलाड़ियों को सम्मिलित कराया जा रहा है। खिलाड़ियों द्वारा इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में विभाग के 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय ओपन डॉजबॉल प्रतियोगिता अहमदाबाद गुजरात में भाग लेकर लौटे हैं।

इन छह खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के कु. प्रिंसी बंदेवार, कु. अनुश्री यदुवंशी, ऋषि बाघियर, अंकुश यादव, सुभाष यदुवंशी और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुआ की खिलाड़ी कु. कुंती विश्वकर्मा ने अहमदाबाद गुजरात में 01 से 05 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया।

म.प्र. की ओर से शामिल होते हुए इन खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल तक अपनी जगह बनाई। यह सभी खिलाड़ी जनजातीय कार्य विभाग की शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के साथ इस प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुआ की शिक्षिका श्रीमती चारूमित्रा चौरे गुजरात में शामिल हुई।

ट्राइबल डीएसओ अनुरोध शर्मा ने बताया कि वर्तमान में विभागीय खेल कैलेंडर संचालित हो रहा है इसके साथ ही विभाग के खिलाड़ियों को फेडरेशन और संगठन की ओपन प्रतियोगिताओं में भी शामिल कराया जा रहा है।

खिलाड़ी बच्चों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभाग को गौरवान्वित करने पर सभी ने बधाई प्रेषित की है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का लाभ खिलाड़ियों को आगे आने वाले समय में मिलेगा। ऐसी संभावनाएं विभाग द्वारा व्यक्त की जा रही हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मरकाम, एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री कामिनी ठाकुर, सहायक संचालक उमेश सातनकर, प्राचार्य जुन्नारदेव सी.एस. दीक्षित, बीईओ जुन्नारदेव, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुआ के प्राचार्य गणेश घागरे, मनीष चतुर्वेदी, ओ.पी. जोशी, एवं अन्य सभी ने बधाई प्रेषित की। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता अहमदाबाद गुजरात में सम्मिलित होकर 06 नवंबर 2025 को लौटे, जिनका स्टेशन पर साथी खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.