संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक चलाए जा रहे जागरूकता हेतु ‘‘मुस्कान विशेष अभियान’’ के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कार्यवाही एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। अभियान के तहत आज दिनांक 07.11.2025 को थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर छात्र-छात्राओं व आमजन के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक 07.11.2025 को थाना प्रभारी पनिहार प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री अन्नपुर्णा सिरसाम एवं थाना स्टॉफ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें स्कूल की छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त कुरुतियों और बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं और दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों के संबंध में समझाइश दी और उक्त अपराधों से कैसे सतर्क रहकर बचा जा सकता है, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

नाबालिग अवस्था में घर से भाग जाने से होने वाली समस्याओं, सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने एवं उनके प्रलोभन में आकर मिलने न जाने एवं अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने हेतु जागरूक किया एवं वूमेन/चाइल्ड/साइबर/पुलिस हेल्पलाइन नंबर से संबंधी जानकारियाँ दी गईं।

आज दिनांक 07.11.2025 को थाना प्रभारी बिजौली निरी0 मिर्जा आसिफ बेग द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ जेपी कॉन्वेंट स्कूल बिजौली में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिग अवस्था में घर से भाग जाने से होने वाली समस्याओं, सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने, अंजान व्यक्तियों के प्रलोभन में न आने एवं अपने फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने हेतु जागरूक किया गया।
बालिकाओं को “गुड टच-बेड टच“ की जानकारी दी गई एवं सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई, साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणाम एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम तथा साइबर फ्रॉड के संबंध में भी जागरूक किया एवं वूमेन/ चाइल्ड/साइबर/पुलिस हेल्पलाइन नंबर के संबंध में भी जानकारियाँ दी गईं।
आज दिनांक 07.11.25 को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना आंतरी के स्टाफ द्वारा मुस्कान अभियान प्रोग्राम इम्पीरियल स्कूल में किया गया, जिसमें जिसमें स्कूल की छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त कुरुतियों और बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं और दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों के संबंध में समझाइश दी और उक्त अपराधों से कैसे सतर्क रहकर बचा जा सकता है, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
नाबालिग अवस्था में घर से भाग जाने से होने वाली समस्याओं, सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने एवं उनके प्रलोभन में आकर मिलने न जाने एवं अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने हेतु जागरूक किया एवं वूमेन/चाइल्ड/साइबर/पुलिस हेल्पलाइन नंबर से संबंधी जानकारियाँ दी गईं।
इसी क्रम में आज ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना जनकगंज से उप निरीक्षक अंकिता भार्गव एवं थाना स्टाफ द्वारा थाना जनकगंज क्षेत्रातंर्गत लक्ष्मीगंज बड़ी सब्जी मंडी में जाकर उपस्थित महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों को महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी, लड़कियों के नाबालिक होने पर घर से भाग जाने एवं जिन व्यक्तियों द्वारा लड़कियों को भगाकर ले जाया जा रहा है उनके खिलाफ होने वाली कार्यवाही के बारे में बताया एवं महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील रहने हेतु बताया। डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, वीमेन हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कुल 70 लोग उपस्थित रहे।
‘‘मुस्कान विशेष अभियान’’ के अंतर्गत ग्वालियर जिले के शैक्षणिक संस्थानों व बस्तियों में प्रतिदिन ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिससे विद्यार्थियों में खासकर बालिकाओं में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित हो तथा गुमशुदगी एवं लैंगिक अपराधों की घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। ग्वालियर पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को सुरक्षा, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का संदेश दिया जा रहा है।

