अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुविधा और सहयोग के लिए एक नई पहल की गई है। बुधवारा चौराहा और चिकलोद रोड, जहांगीराबाद क्षेत्र में SIR (सहायता एवं सूचना केंद्र) के तहत हेल्प-डेस्क सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आरिफ़ मसूद ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक आरिफ़ मसूद ने कहा कि यह हेल्प-डेस्क सेंटर जनता को क्षेत्र से जुड़ी जरूरी जानकारी, सरकारी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को सीधा संवाद और सहायता का एक सशक्त माध्यम मिलेगा।

स्थानिय लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस कदम से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी कम होगी तथा समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो सकेगा।

