मेरा प्रयास है नगर की प्रतिभाएँ प्रदेश और देश स्तर पर खेलें: विजय शुक्ला रिंकू | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मेरा प्रयास है नगर की प्रतिभाएँ प्रदेश और देश स्तर पर खेलें: विजय शुक्ला रिंकू | New India Times

स्वच्छ भारत–नगरीय मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, गोला द्वारा आयोजित “युवा शक्ति का उत्सव – गोला खेल महोत्सव” के छठवें दिन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सी.जी.एन. पी.जी. कॉलेज के मैदान में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. पंकज सिंह, प्राचार्य सी.जी.एन. पी.जी. कॉलेज थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राम अवतार विश्वकर्मा (पूर्व प्रवक्ता, सी.जी.एन. पी.जी. कॉलेज), राजाराम वर्मा (पूर्व सचिव, सहकारी समिति), शेर जंग सिंह (मर्चेंट नेवी), बाबूराम सागर (प्रधानाचार्य, पब्लिक इंटर कॉलेज गोला), विजय बाजपेयी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) और गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा — “मेरा प्रयास है कि नगर की प्रतिभाएँ प्रदेश और देश स्तर पर खेलें।”

मुख्य अतिथि प्रो. पंकज सिंह ने कहा
“गोला खेल महोत्सव से निकलने वाले युवा देश के खेलों की तस्वीर बदलने का कार्य करेंगे।”
इसके बाद क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू हुए —

पहला मैच: यू.डी.सी.ए. गोला बनाम यूथ क्रिकेट क्लब — यू.डी.सी.ए. टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

मैन ऑफ द मैच: अक्षम (3 विकेट)।

अंपायर: सलामत और विमलेश कुमार।

दूसरा मैच: विद्या निकेतन गोला बनाम पब्लिक इंटर कॉलेज — पब्लिक इंटर कॉलेज ने 8 विकेट खोकर 60 रन बनाए, जबकि विद्या निकेतन ने 61 रन बनाकर 4 विकेट से विजय हासिल की।

अंपायर: निशांत वर्मा और विमलेश कुमार।

तीसरा मैच: राजेंद्र गिरी अकादमी गोला बनाम साइको क्लब गोला — साइको क्लब ने 5 विकेट पर 60 रन बनाए, वहीं राजेंद्र गिरी अकादमी ने 4 विकेट खोकर 64 रन बनाकर जीत दर्ज की।

चौथा मैच: सेंट जॉस बनाम विद्या निकेतन — विद्या निकेतन ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 46 रन बनाए।

टेक्निकल टेबल पर: गोपाल कृष्ण सक्सेना, ऋषिकेश पांडे, संतोष कुमार मौर्य, खेल प्रभारी निशांत वर्मा, राजकुमार बाथम, कुलदीप वर्मा और नृपेंद्र कुमार राज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभासद सौरभ तिवारी, सुफियान खान, हरिओम वर्मा, आनंद किशोर गिरी, प्रो. संतोष गुप्ता, डी.पी.एम. विक्रांत वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, जे.ई. आदर्श मिश्रा, विमलेश वर्मा, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, अवधेश कुमार, मनोज बाथम, हिमांशु सिंह तोमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.