मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
बोहरा समाज की प्राचीन शैक्षणिक संस्था सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर के गृह विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजकुमारी जॉर्ज द्वारा रचित पुस्तक “Geriatric Challenges” (वृद्धावस्था संबंधी चुनौतियाँ) का विमोचन महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर भाई टाकलीवाला, पूर्व निदेशक प्रो. मुमताज़ सलीम, तथा कॉलेज निदेशक डॉ. तालिब युसूफ के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय गेस्ट लेक्चर का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) राजकुमारी जॉर्ज उपस्थित रहीं। लेक्चर का विषय था — “Nutrition and Dietetics” (पोषण एवं आहार विज्ञान)। डॉ. जॉर्ज ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों के महत्व तथा स्वस्थ जीवन शैली पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों जैसे —
1️⃣ बीमारी की अवस्था में कितना भोजन लेना चाहिए?
2️⃣ अतिभार (Overweight) होने पर किन पोषक तत्वों का सेवन नहीं करना चाहिए? — का समाधान देकर सत्र को अत्यंत संवादात्मक और रोचक बनाया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक डॉ. तालिब युसूफ ने अतिथि का स्वागत किया एवं गेस्ट लेक्चर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मोहम्मद इस्माइल बफाती ने विषय के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर भाई टाकलीवाला ने पुस्तक विमोचन एवं गेस्ट लेक्चर के सफल आयोजन पर बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. जयश्री जाधव ने किया। इस अवसर पर प्रो. दीपिका महाजन, श्री श्रीराम जाधव, श्री फैज़ान खान, श्रीमती प्रमिला सुराजीवाले, समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक, संवादात्मक एवं सफल रहा।

