रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर स्थित विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज के शिष्य, व्याख्यान वाचस्पति श्रीमद विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा स्थापित अखिल नवयुवक परिषद का 67वां स्थापना दिवस कार्तिक सुदी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर प्रांगण में मनाया गया।
चारों परिषद की स्थानीय इकाइयों एवं श्रीसंघ द्वारा परिषद स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर परिषद गीत का सामूहिक उद्घोष किया गया तथा संस्था के स्थापना उद्देश्यों पर खरा उतरने का संकल्प लिया गया।
परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री राहुल लोढ़ा, महिला परिषद अध्यक्ष स्नेहलता कावड़िया एवं उपाध्यक्ष साधना लूनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्रीसंघ एवं चारों परिषद इकाइयों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

