मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खकनार पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को 04 नवम्बर 2025 को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ग्राम जामनिया रोड, कलाली के पास पहुंची, जहां बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरुचरण सिंह पिता छबिला सिंह जुनैजा (आयु 25 वर्ष), निवासी ग्राम पाचोरी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 03 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल (कुल कीमत ₹75,000) बरामद की गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 518/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी गुरुचरण अपने साथियों के साथ मिलकर नागपुर (महाराष्ट्र) में तीन घरों में चोरी कर चुका है और उन मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी पर जिला बालाघाट में डकैती और आर्म्स एक्ट के दो मामले तथा थाना खकनार में भी आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
आरोपी गुरुचरण सिंह पिता छबिला सिंह (निवासी ग्राम पाचोरी) के विरुद्ध पंजीबद्ध प्रकरण:क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धाराएं
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धाराएं
1 कोतवाली बालाघाट 306/2022 399, 402 भा.दं.वि., 25, 27 आर्म्स एक्ट
2 कोतवाली बालाघाट 307/2022 25 आर्म्स एक्ट
3 ठाणे (महाराष्ट्र) 630/2024 25/3 शस्त्र अधिनियम, 135, 37(1) महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम
4 खकनार बुरहानपुर 549/2023 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट
5 खकनार बुरहानपुर 609/2024 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट
6 कोतवाली नागपुर 149/2025 331(4), 331(3), 305 बी.एन.एस.
7 सक्करदरा नागपुर 167/2025 331(4), 331(3), 305 बी.एन.एस.
8 इमामवाड़ा नागपुर 251/2025 331(4), 331(3), 305 बी.एन.एस.
जप्त सामग्री: 03 अवैध देशी पिस्टल — कुल कीमत ₹75,000/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारिक अली, प्रआर अमित अवस्थी, सतीश सूर्यवंशी, मेलसिंह सोलंकी, मनीष भटुरे, आर. कैलाश मोरे, सुनील धुर्वे, मंगल पालवी, विजेंद्र देवल्ये, अनिल डावर, रूपेश शर्मा एवं गोविंदा मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

