आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सवर्ण आर्मी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। वहां से वे जुलूस की शक्ल में जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला अध्यक्ष पंडित दुष्यंत कौशल के नेतृत्व में जिलाधिकारी मुरादाबाद को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि सामान्य वर्ग की समस्याओं को लेकर यह ज्ञापन प्रस्तुत किया जा रहा है, क्योंकि देश की आज़ादी के बाद से अब तक आरक्षण व्यवस्था जाति के आधार पर ही लागू है। सामान्य वर्ग में भी गरीबी और बदहाली की स्थिति है, इसलिए उन्हें आरक्षण के चलते सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं से वंचित न रखा जाए।
सवर्ण आर्मी ने यह भी कहा कि आरक्षण का दुरुपयोग कानून के हथियार की तरह किया जा रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पीड़ित होकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। इसलिए सामान्य वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए सामान्य वर्ग आयोग का गठन किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सर्वेश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह, प्रदेश सचिव ठाकुर नरेश चौहान, और जिला अध्यक्ष पंडित दुष्यंत कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

