Edited by Aasha Rekwar, लखनऊ, NIT;
उत्तर प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के गठन की शुरूआत होते ही सबसे पहले जुड़े जिला फतेहपुर के नौजवान और सरगर्म साथी मेराज अंसारी को पिछले दिनों उत्तरप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी में यूथ विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है साथ ही पूरे UP स्टेट से 30 साल से कम उम्र के खिदमतगार नौजवानों को सोसायटी से जोड़ने का अधिकार भी दिया गया है।
मेराज अंसारी अभी तक प्रदेश के संगठन मंत्री के ओहदे पर थे, जिस पद को अब खत्म कर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जानिब से उत्तर प्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी के गठन में बड़ी ज़िम्मेदारी निभाई है। उनकी कोशिशों से सोसायटी ने कई जिलों में अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है, साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर भी मेराज अंसारी की अनुशंसा पर लोगों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
मेराज अंसारी को यूथ विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सभी स्टेट इकाइयों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुबारकबाद दी है। राष्ट्रीय सचिव एबाद अहमद ने उम्मीद जताई है कि मेराज अंसारी की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नौजवानों की टीम गठित किये जाने में सोसायटी को कामयाबी हासिल होगी।
मुकीत खान,चैयरमैन, ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी
