तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद | New India Timesमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज की पुलिस ने शहर के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुये माल को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

हबीबगंज थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की पहचान फराज उर्फ चूचू पिता पप्पू हसीन खान उम्र 21 वर्ष निवासी टीलाजमालपुरा, भय्यू उर्फ इम्तियाज पिता मोहम्मद इदरीस उम्र 19 वर्ष निवासी टीलाजमालपुरा और जावेद पिता लाल मियां उम्र 22 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हबीबगंज इलाके में तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.