अबरार अहमद खान/नसीम शेख, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश में 26 जनवरी को ख़ुफ़िया एजेंसी ने ड्रोन हमले की आशंका जताई है। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के एसपी को आदेश जारी किया है कि 26 जनवरी के मद्देनजर सभी जिलों में सुरक्षा सख्त करने के निर्देश दिया है।
पुलिस के साथ ख़ुफ़िया एजेंसी भी ड्रोन हमले की आशंका के तहत तमाम हवाई पट्टियों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस समय मध्य प्रदेश में छोटी बड़ी 27 से ज्यादा हवाई पट्टिया हैं।
