एकात्म यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ हुए शामिल | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​एकात्म यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ हुए शामिल | New India Timesभारतीय सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक समरसता के देवदूत आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण एवं जनजागरण के लिए निकली एकात्म यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नी के शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन किया इसके बाद पादुका पूजन किया। स्वास्ति वाचन तथा शंख ध्वनि के बीच पादुका पूजन एवं यात्रा कलश पूजन किया।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया अपने शीर्ष पर पादुका धारण कर मंच पर पहुंचे।

यहां फूलबाग मैदान पर एकात्म यात्रा का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं धर्माचार्य मौजूद हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.