गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर नवरात्रि दशहरा और दिवाली छठ महापर्व के चलते नगर के बाजार में रंग-पेंट की दुकानों पर बहार आई हुई है छोटी बड़ी पेट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। चुना भट्टी नई सड़क स्थित राज पेंट की दुकान पर प्रतिष्ठित लोगों से लेकर आमजन तक अपने घर, दफ्तर और दुकान व प्रतिष्ठानों रंग पेंट के जरिए सजाने में लगे हुए राज कुमार मोदनवाल पेंट हार्डवेयर से जीएसटी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पेंट वॉल पुट्टी और रंग में किसी प्रकार की जीएसटी छूट नहीं है बावजूद हर साल की अपेक्षा पेंट के दाम में गिरावट आई है, हालांकि रंग-पेंट विक्रेता इस बार ग्राहकों को काफी रियायत मिल रही है। नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है।
इसके बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, छोटी दीपावली एवं बड़ी दीपावली जैसे त्योहार एक के बाद एक आते जाते हैं। कोई पेंट व डिस्टेंपर खरीद रहा है तो कोई प्लास्टिक पेंट खरीदने में लगा है। पेंट्स विक्रेताओं का कहना है कि आज कल लोगों में प्लास्टिक पेंट की डिमांड बाढ़ रही है। हालांकि, प्लास्टिक पेंट महंगे हैं। फिर भी उच्च वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग तक के लोग इनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसी प्रकार बाजार में साधारण पेंट के अलावा ऑयल पेंट एवं रायल पेंट भी मौजूद है। दीवारों एवं छतों की सजावट के लिए वालपुट्टी पर भी लोग पैसे खर्च करने लगे हैं।

