असलम खान पठान (जामनेर) को बनाया हज वेलफेयर सोसायटी की जलगांव ज़िला इकाई का अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

असलम खान पठान (जामनेर) को बनाया हज वेलफेयर सोसायटी की जलगांव ज़िला इकाई का अध्यक्ष | New India Times

HWS के मीडिया प्रभारी आसिफ रईस ने जानकारी देते हुए बताया कि हज और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही राष्ट्रीय नेटवर्क की संस्था ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ (धार) ने जामनेर(महाराष्ट्र)  के सक्रिय समाजसेवी, हज सेवा कार्यों से जुड़े असलम खान अजमल खान पठान को महाराष्ट्र इकाई में जलगांव ज़िले का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री असलम खान की नियुक्ति सोसायटी की महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश महासचिव ओवेस अहमद घोजारिया की सहमति एवम नासिक ज़ोन ने उपाध्यक्ष ज़ाकिर अ. सत्तार मनियार की अनुशंसा पर की गई है। उन्हें ज़िला स्तर पर कार्यकारिणी गठन के अधिकार भी सौंपे गए है।

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष असलम खान अजमल खान पठान को रिज़वान अहमद घोजारिया, रेहान अब्दुल रहमान शेलिया, इम्तियाज़ अहमद कमरुद्दीन शेख, मोईन अय्यूब खान, नासिर साहेब खान, मोहम्मद शफीक रचभरे, खलील अहमद शेख सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुबारकबाद दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.