रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर फुट तालाब में डांडिया खेलने एवं देखने के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन ही आस्था का सैलाब उमड़ा। श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन पप्पू भैया राजेश रिंकू जैन, जेकी जैन, सीमा जैन एवं जैन परिवार महंत दिलीप दास महाराज ने महा आरती कर गरबा खेलने के लिए शुभारंभ किया।

मां के दरबार में गरबा खेलने एवं देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य लोकप्रिय समाजसेवी सूरज चंद जैन पप्पू भैया एवं जैन परिवार ने फूट तालाब मां के दरबार में आये लोगों का अभिवादन किया। हजारों श्रद्धालुओं जब फूट तालाब श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पहुंचे तो वहां की सजावट देख दंग रहें गये। फुट तालाब गरबा पांडाल झिलमिलाती दूधिया रोशनी से मां का दरबार जगमगा रहा था। गुजरात के महानगरों से गरबा खेलने एवं गाने वाले सिंगर गायक कलाकार अपनी अलग अदा एवं झूमते हुए मां की आराधना कर रहे थे। तों गरबा प्रेमियों में भी अपार उत्साह देखा गया।

नवरात्रि के पहले दिन ही बड़ी तादाद में आस्था का सैलाब देखनें को मिला। पप्पू भैया मित्र मंडल के श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, राजेश जैन रिंकू भैया, जैकी जैन, आनंदीलाल पडियार, देवेंद्र नाना जैन, विकास बाफना, दिनेश बैरागी, सुभाष गेहलोत, कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मनीष गिरधाणी, आदी भी व्यवस्था में व्यस्त थे।
