सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी नज़र, सख्त कार्रवाई की चेतावनी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी नज़र, सख्त कार्रवाई की चेतावनी | New India Times

बुरहानपुर पुलिस कप्तान श्री देवेंद्र पाटीदार की ओर से सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वह सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की‌ भड़काऊ, अपमानजनक और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों को प्रसारित न करें, ऐसे पोस्ट समाज में तनाव और अशांति का कारण बन सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार की ओर से सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर:-

(1) ऐसी पोस्टों को न शेयर करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें।

(2)धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री से पूरी तरह बचें।

(3)सोशल मीडिया का उपयोग ज़िम्मेदारी पूर्वक करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें।

कानूनी चेतावनी:-

उक्त प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी और सुरक्षा:

पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसे भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्टों पर नज़र रख रही है।

प्रत्येक थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से क्षेत्र में ऑनलाइन गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है।

सहयोग और रिपोर्टिंग:

यदि आपके संज्ञान में ऐसी कोई पोस्ट या गतिविधि आती है, तो तुरंत नज़दीकी थाना में संपर्क स्थापित साइबर हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल को सूचित करें।

जागरूक बने, सुरक्षित रहें।

By nit