भोपाल ज़िले में 25 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर भोपाल ज़िला फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा आगामी 25 सितम्बर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा।

ज़िला अध्यक्ष भोपाल श्री राहुल नगायच ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि इस वर्ष का थीम “फार्मासिस्ट – स्वास्थ्य सेवा में विश्वास दिलाने वाला पेशा” है। इस अवसर पर जिलेभर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्वास्थ्य परामर्श शिविर, रक्तदान शिविर, जन-जागरूकता रैली एवं सोशल मीडिया कैम्पेन प्रमुख रहेंगे।

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट समाज को सस्ती, सुरक्षित और सही दवाइयों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं तथा लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। फार्मासिस्ट न केवल दवा वितरण करते हैं बल्कि दवा के सही उपयोग की दिशा भी दिखाते हैं।

आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भोपाल ज़िले का वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया जाएगा।

ज़िला अध्यक्ष भोपाल श्री राहुल नगायच जी ने जिले के सभी फार्मासिस्ट साथियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article