शहर के मध्य महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर के मध्य महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न | New India Times

बुरहानपुर के शाही किले स्थित शहर के बीचों बीच गोरखनाथ मंदिर में धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच आदि कवि रामायण रचयिता श्री महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुई।सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि विशेष पत्थर से निर्मित 50 किलो वज़नी वाल्मीकि जी की यह प्रतिमा गोरखनाथ मंदिर में उनके सौजन्य से स्थापित की गई। उमेश जंगाले ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी ने मानव कल्याण के लिए ही पृथ्वी पर जन्म लिया। महर्षि वाल्मीकि की ओर से रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई जाती हैं। जो रामायण ग्रंथ राजा राम के जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। मूर्ति की स्थापना के पश्चात समाजजनों ने महर्षि वाल्मीकि जी को छप्पन भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं वाल्मीकि समाज के कालू जंगाले ने बताया कि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसा महाकाव्य लिखकर संसार को संदेश दिया कि भाई को भाई से, पुत्र को पिता से, पत्नी को पति के साथ सम्मान से व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना शहर के बीचों बीच मंदिर में करने का अवसर समाजजनों को मिलेंगा। उन्होंने कहा कि समाज जनों को यहां पूजा अर्चना करने में काफी सुविधा मिलेंगी क्योंकि यह मूर्ति शहर के बीच केंद्र में स्थापित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.