गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं अधिष्ठाता डीन डॉ. दीपक एस मरावी के द्वारा झण्डा फहराया गया एवं उसके पश्चात् अपने संबोधन में महाविद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियां एवं उत्तरोत्तर बेहतर चिकित्सा सुविधा आमजन को प्रदान करने के संकल्प को दोहराने के साथ साथ, समस्त चिकित्सकों को कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव हेतु प्रेरित किया। साथ ही विगत वर्ष में सर्वाधिक ऑपरेशन एवं सर्वाधिक ओपीडी के लिए आम जन को मिलने वाली सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में देशभक्ति की थीम पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति को पुरुस्कृत किया गया। चिकित्सकों एवं महाविद्यालय स्टॉफ के द्वारा देशभक्ति आधारित अपनी प्रस्तुतियां दी।

मेडिकल कॉलेज को देहदान करने वाले श्री प्रभु दयाल नीखरा जी के पुत्र श्री हितेंद्र नीखरा को सम्मानित किया गया। मेडिकल डीन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज की वॉल ऑफ फेम का लोकार्पण मेडिकल डीन डॉ मरावी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मीनू बकना एवं डॉ रंजना शर्मा के द्वारा किया गया एवं अंत में समारोह के नोडल अधिकारी डॉ.अभिषेक मेहता द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल अधीक्षक डॉ.अर्जुन सिंह, डा.विवेक वर्मा, डा. त्रिभुवन सिंह, डा समीर साठे, डा. अनिल मंगेशकर, डा. राजेश गुप्ता,डा. श्वेता यादव, डा.अभिषेक शर्मा, डा के एन आर्य, डा.आनन्द भदकारिया, डा.सचिन यादव, डॉ हेमंत जैन,डा.मनोज शर्मा,डा. मुकेश राजपूत, डॉ. अमिता शर्मा, डा.निधि अग्रवाल, डॉ.मनोहर भाटिया, डा संजीव शर्मा, डा. मुकेश शर्मा सहित मेडिकल कॉलेज के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, कॉलेज स्टाफ, व बड़ी संख्या में चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे।

