रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता “स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन नगर में किया जा रहा है, झाबुआ जिले के मेघनगर पी एम श्री कन्या स्कूल से दोपहर 12 बजे तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
नगर के मुख्य मार्गों से तिरंगा रैली निकाली जाएगी रैली का समापन भी सी एम राइज स्कूल मेघनगर में रहेगा। नगर परिषद मेघनगर ने नगर के नागरिकों से अपील की है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हमारे देश की आन बान शान तिरंगा। दोपहर 12 बजे से पहले पीएम श्री कन्या स्कूल पहुंचे यहां से रैली प्रारम्भ होगी मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा मेघनगर।

