संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले के अमानगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में मुकेश राज के मकान में किराए से रह रहे एक किरायदार के बच्चे ने अपने किराए के मकान में ही एक तौलिया से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला अज्ञात कारणों के चलते समाप्त कर ली। घटना की जानकारी जैसे उसकी मां को लगी, तत्काल पूरा मोहल्ला उसके चीखने चिल्लाने पर उसके घर इकट्ठा हो गया। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज इलाज हेतु लाया गया जहां डॉक्टर आशीष तिवारी ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के विषय में जानकारी जो सामने आई है उसमें ज्ञात हुआ है कि मृतक राज शुक्ला निवासी छोटी सुनावानी उप्र 15 वर्ष निवासी छोटी सुनावानी जिला पन्ना का निवासी है। उसके परिजन अमानगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में मुकेश राज के मकान में किराए में रहते हैं।

कल शाम करीब 5:00 बजे जब उसकी माँ आस पास कहीं राखी बांधने गई थी, इसी बीच यह कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना प्राप्त होने पर डॉक्टर और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही के बाद मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह बच्चा अपने घर में इकलौता था। एक बहन थी और कल भाई के रूप में घर में थी और कल रक्षाबंधन जैसे पावन मौके पर उसके घर में इसकी मौत हो गई। जिससे बड़ा पहाड़ दुखी परिवार के ऊपर टूट पड़ा जिसने भी घटना को सुना वह अत्यंत दुखी हुआ। ऐसे मौके पर ऐसी घटना का घटित हो जाना बड़ा दुखदाई है।

