ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, शराब अमृत रुप है आप का आपत्ति उचित नहीं है: थाना प्रभारी | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, शराब अमृत रुप है आप का आपत्ति उचित नहीं है: थाना प्रभारी | New India Timesविजयराघवगढ़ थाना प्रांगण में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सुरक्षा समिति के सदस्यों को बताया गया कि पुलिस बल कम होने की वजह से ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। सुरक्षा समिति के सदस्य अपना सहयोग दें और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अपराधीक गतिविधियों की जानकारी दें, जिसमें सूचना देने वाले ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ​ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, शराब अमृत रुप है आप का आपत्ति उचित नहीं है: थाना प्रभारी | New India Timesबैठक में दो समस्याएं आईं, शराब और अवैध रेत उत्खनन पर थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि शराब वह चीज है जो समंदर के मंथन में अमृत निकला था उस अमृत का विरोध उचित नहीं है, कोई पीता है तो आप का क्या जाता है। रेत उत्खनन के लिए थाना प्रभारी ने कहा कि हर विभाग के लिए पुलिस नहीं है, सभी कार्यो के लिए विभाग हैं। माइनिंग विभाग,  मा कलेक्टर महोदय इस पर कार्य करें, पुलिस नही।​ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, शराब अमृत रुप है आप का आपत्ति उचित नहीं है: थाना प्रभारी | New India Times थाना प्रभारी ज्यादातर समय बैंक एटीएम को लिंक कराने पर जोर देते हुए जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम मे वाहन पर चलते समय हैल्मेट का उपयोग करना बैंकों मे अपना आधार कार्ड लिंक कराना जैसी जानकारी प्रदान कर पुलिस ने अपनी जागरूकता का परिचय दिया तथा उपस्थित जनो को जागरूक किया अंत मे विजयराघवगढ़ नगर के अंदर जगह जगह वाहन खडे होने की शिकायत दर्ज कराई गई जिसपर थाना प्रभारी ने आश्वस्त कराया की जल्द कार्रवाई होगी वही अर्वीन्द बडगैया ने ओभर लोड वाहनो की बजह से घटनाए न हो इस बात से अचेत कराया वही शराब के विषय पर अर्वीन्द बडगैया ने कहा गाव गाव शराब का व्यापार चल रहा है जिससे युवा पीढ़ी को हानि पहुच रही है जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित रहा नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल शर्मा गुड्डू जैवनत सिंह चौहान अरविंद बडगैया प्रदीप बड़गैया उदयराज सिंह चौहान राकेश गुप्ता अरुणेश सिंह बघेल सुरेश दुवे हेतु राम गुप्ता सफिक खान थाना प्रभारी राजेश दुवे एवं नगर सुरक्षा समिति के महिला व पुरुष सदस्य समस्त पुलिस स्टाप नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.