शाहजहांपुर में चाइनीस मंझे का बड़ा जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में चाइनीस मंझे का बड़ा जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

चाइनीस मंझा प्रतिबंध होने के बावजूद भी मोटी कमाई के लालच में लोग चाइनीस मांझे का कारोबार कर रहे हैं पतंगबाजी के शौकीन लोग भी किसी की परवाह किए बगैर चाइनीस मांझे का स्तेमाल कर रहे हैं चाइनीज मांझे के  कारण कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।

पूर्व में भी पुलिस ने कई लोगों को प्रतिबंधित चाइनीस मांझे  के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मगर पूर्णता अंकुश लगाने में सफलता न मिल सकी, लेकिन पुलिस लगातार प्रतिबंधित चाइनीस मांझी के कारोबारी पर व पतंग बाजी करने वालों पर पहनी नजर रख रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के सख्त निर्देशों पर पुलिस चाइनीज मांझे का कारोबार करने वालों पर नजर बनाए हुए है इसी के फल स्वरुप थाना चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ मोo अतीक निवासी मोहल्ला अंटा थाना सदर बाजार  मोo अहमद निवासी मोहल्ला अंटा थाना सदर बाजार, मोo नबी निवासी मोहल्ला अंटा थाना सदर बाजार को किया गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीस मंझा किया बरामद, तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.