अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के श्रावण मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में होते हैं जिनका निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागिश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश जी के द्वारा किए जाते हैं और उनके सफल निर्देशन मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 कांकरोली युवराज वेदांत कुमार जी महाराज एवं सिद्धांत कुमार जी महाराज के द्वारा किया जाता है उसी के तहत आज सावन द्वितीय कृष्ण पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश जी महाराज स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान हुए और यह विशेष दर्शन 5:10 से 5:40 बजे तक खुले और यह क्रम पूरे सावन मास में निरंतर जारी रहेगा और आज ठाकुर जी फिरोजी मखमल हिंडोले में विराजमान होंगे और इस दौरान तिथि घड़ी और नक्षत्र के हिसाब से सावन में घटाओं के आयोजन होंगे और इन घटाओं का विशेष दर्शन का समय 7:00 बजे से 8:00 बजे तक रहेगा। जिस दिन घटा होगी उसे दिन उद्यापन के दर्शन जो 4:00 बजे खुलते हैं वह 4:00 बजे ना खुलकर सांयकाल 5:00 बजे खुलेंगे। अतः समस्त धर्म पर भी जनता से अनुरोध है कि ठाकुर जी के विविध मनोरथों के लाभ लेकर अपने आप को पुण्य के भागी बने।

