मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र से लगी ग्राम पंचायत दातला में खदान के पास आरिफ अंसारी के घर जुआ चलने की खबर मुखबिर से प्राप्त होने पर थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल के द्वारा उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक नीलेश पाल और आरक्षक राम अवतार तिवारी की टीम बनाकर आरिफ के घर रेड कार्रवाई करवाई गई जिसमें पुलिस टीम के द्वारा चार आरोपी (1) जाहिद खान (2) सुखराम सरेयाम (3 सिद्घनाथ यादव (4) आरिफ अंसारी को जुआ खेलते हुए पकड़ कर उनके पास से कुल 32000 रुपए नगदी जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना में अपराध 264/25 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया।

