अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जी लाल सुमन सांसद राज्यसभा जनपद मथुरा के गांव भरतिया जहां बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा को छतिग्रस्त किया गया है व ढहरूआ जहां दलित समाज की बारात को घोडी चढ़ाने से रोका गया। इन दोनों गांव में जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया माननीय सांसद जी के साथ समाजवादी पार्टी का पूरा प्रयत्निधिमंडल भी साथ गया माननीय सांसद ने भरतिया में कहा की सरकार दोहरी नीति अपना रही है सरकार अपराधियों और गुंडो को पूरी छूट दे रही है और उन्हें संरक्षण दे रही है दलितों पर अत्याचार प्रदेश में बढ़ते चले जा रहे हैं यह सिर्फ सरकार की छूट की वजह से हो रहा है।
उन्होंने कहा बाबा साहब अंबेडकर जी के द्वारा संविधान का निर्माण किया गया उस संविधान को समाप्त करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। मैं आज दलितों पर हो रहे इस अत्याचार की खिलाफ कठोर कार्रवाई की माग करता हूं। और सरकार की आलोचना करता हूं। उन्होंने यह भी कहा यह दलित पर अत्याचार नहीं रुके तो समाजवादी पार्टी को मजबूर होकर आंदोलन करने पर वाद्य होना पड़ेगा। यह अंतिम चेतावनी है या तो सरकार कमजोर व दलितों को संरक्षण दे उनकी रक्षा करें गरीब और पिछड़ों और दवे कुचले लोगों को सुरक्षा देने का कार्य करें अन्यथा समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने के लिए होगी।
इस मौके पर जनपद मथुरा के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में मौजूद रहे मुख्य रूप से उनके साथ वीरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मथुरा, सुभाष पाल जिला महासचिव, अवनींद्र यादव ,पूर्व प्रदेश सचिव सपा, धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, योगेश यादव प्रधान, फैजान अली, रामनरेश यादव, सोनू ठाकुर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, संतोष यादव अध्यक्ष छात्र सभा, पार्षद मुना मालिक, नजर कुरेशी, अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शिवदीप अग्रवाल, शिवचरण तोमर जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष चांद हाशमी, राजेंद्र सिकरवार विधानसभा अध्यक्ष बलदेव, शिव सिंह धनगर, तुलसीराम धनगर, रितु गोयल महानगर अध्यक्ष सौरभ गॉड, विकास यादव, राजाराम, संगम यादव, दाऊ दयाल एडवोकेट उपस्थित रहे।

