मोबाइल चोर को झांसी जीआरपी ने किया गिरफ्तार | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​मोबाइल चोर को झांसी जीआरपी ने किया गिरफ्तार | New India Timesझांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में लगी जीआरपी ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। 

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी के जवान गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें प्लेटफार्म क्रमांक 4/5 पर एक संदिग्ध युवक नजर आया जो पुलिस को देख वह भागने लगा। जीआरपी के जवानों ने उक्त युवक को दौडा कर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल बरामद कर किया। पकड़े गये चोर को थाने लाया गया, जहां उसने पूछतांछ में अपना नाम महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्वालियर बताया है। पकड़े गये बदमाश के खिलाफ जीआरपी ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।

By nit