नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव पधारे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ग्रामीण इलाकों में बने कुछ सरकारी इमारतों के फीते काटे। मंत्री गुलबराव पाटिल के चुनाव क्षेत्र धरणगांव में 50 बेड के उपजिला अस्पताल की इमारत को लोकार्पण और डॉक्टरों के सरकारी निवास का भूमिपूजन किया। बंजारा- लबाना- मथुरा बंजारा समाज के तीर्थ स्थल के रूप में पहचान दिलाए गए जामनेर के गोदरी गांव के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए के कामों का मुख्यमंत्री के हाथों आरंभ किया गया। दौरान स्वतंत्रता सेनानी खाजा नाइक को याद किया गया।
मंत्री गिरीश महाजन मंत्री रक्षा खडसे जिले के सभी विधायक और बीजेपी के लोग मौजूद रहे। जामनेर सरकारी अस्पताल में बीते दो साल से महिला विशेषज्ञ नहीं है। दूरदराज के गांवों से प्रसूती के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओ को जलगांव के जिला अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है। जामनेर ब्लॉक की जनता मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से गुहार लगा रही है कि तत्काल प्रभाव से महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की बहाली करवाई जाए।
किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं:
जिले में कपास की उपज भरपूर है। 100 से अधिक प्राइवेट जिनिंग है लेकिन कपास पर प्रक्रिया करने वाला एक भी सरकारी कारखाना नहीं है। मुख्यमंत्री के दौरे से उम्मीद थी कि जलगांव जिले के लिए रोजगार के किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

