डीएम के निर्देश पर 195 लेखपालों का स्थानांतरण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम के निर्देश पर 195 लेखपालों का स्थानांतरण | New India Times

राजस्व विभाग को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नवागत अपर जिला अधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा ने जिले की सभी तहसीलों में 195 लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि यह स्थानांतरण नीति अनुसार किया गया है, जिससे कार्यक्षमता बढ़े और राजस्व कार्यों में गति आए।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्थानांतरण आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन कराया जाए। सूत्रों के अनुसार कुछ लेखपालों को लंबे समय से एक ही क्षेत्र में कार्यरत रहने के कारण बदला गया है, जबकि कुछ का स्थानांतरण प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रक्रिया से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता आएगी और शिकायतों की संख्या में कमी होगी। नवागत एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा के इस कदम को जिले में प्रशासनिक चुस्ती के तौर पर देखा जा रहा है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article