मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर शिलेंद्र सिंह के निर्देश अनुसार जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर द्वारा आज तहसील कार्यालय सभा कक्ष में पटवारी की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान तहसीलदार राजेंद्र टेकाम नायब तहसीलदार राजीव नेमा नायब तहसीलदार मोहित बोरकर सहित पटवारी की मौजूदगी रही जहां एसडीएम द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं सीमांकन के लिए समीक्षा करते हुए बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए कार्य ना करने वाले पटवारी के वेतन रोकने और कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

