इटवा विधायक श्री माता प्रसाद पांडेय ने की भोजपुर-शाहपुर नहर में पानी छोड़ने की मांग | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधायक श्री माता प्रसाद पांडेय ने की भोजपुर-शाहपुर नहर में पानी छोड़ने की मांग | New India Times

नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधायक श्री माता प्रसाद पांडेय ने जनहित में अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 जनपद बलरामपुर को पत्र लिख कर भोजपुर-शाहपुर नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधायक श्री माता प्रसाद पांडेय ने 08 जून 2025 को अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 जनपद बलरामपुर को लिखे पत्र में कहा है कि जनपद बलरामपुर से आने वाली नहर भोजपुर-शाहपुर का काफी हिस्सा जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा में आता है और वर्तमान समय में किसानों द्वारा धान फरल की बेहन डाला जा रहा है। जल्द ही रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा। नहर में पानी न होने के कारण किसानों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए जनहित में उक्त नहर में पानी छोड़ने का कष्ट करें, जिससे किसानों को लाभ मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.