हनुमंत आश्रम पीपलखुटा में रोटरी क्लब अपना मेघनगर का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New india Time’s

प्रसिद्ध धार्मिक धाम हनुमंत आश्रम पीपलखुटा मन्दिर पर  इंटरनेशनल रोटरी क्लब के रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनीश मलिक सहाब एवं रोटरी मंडल कि प्रथम महिला रोटेरियन श्रीमती सिमी मलिक ने अपनी अधिकारिक यात्रा के दौरान हनुमंत मन्दिर पर मत्था टेक यात्रा का श्री गणेश किया। भारत की परंपरा अनुसार अतिथि देवो भवों के चलते अतिथियों का साफा बांधकर एवं शाल श्रीफल एवं फुलों की माला पहनाकर मेघनगर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, सचिव कमलेश गरवाल, उपाध्यक्ष माया शर्मा कुसुम सोलंकी, एवं सभी पदाधिकारीयों ने आत्मिक स्वागत सम्मान किया। रम्भापुर में डॉक्टर योगेश नायक द्वारा फुलों की माला पहनाकर ढोल के साथ जोरदार सभी अतिथियों का स्वागत किया।

हनुमंत आश्रम पीपलखुटा में रोटरी क्लब अपना मेघनगर का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान | New India Times

धार्मिक धाम पीपलखुटा मन्दिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम मंडलाध्यक्ष एव रोटरी के अध्यक्ष एव सचिव मंचासीन हुए रोटरी परम्परा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत कॉल टू आर्डर रोटेरियन बहादुर सिंह चौहान एव चतुर्विध मंत्र का वाचन रोटेरियन पंकज रांका ने किया दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इन्दौर से पधारे गुप्ता परिवार से श्रीमती शोभा देवी गुप्ता नितेश गुप्ता एवं श्रीमती गुप्ता एवं परिवार द्वारा रोटरी क्लब अपना मेघनगर को प्रदान किये गये शव वाहन का लोकार्पण अनीश मलिक साहब सिमी मलीक, एवं गुप्ता परिवार द्वारा किया गया।

हनुमंत आश्रम पीपलखुटा में रोटरी क्लब अपना मेघनगर का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान | New India Times

पत्रकारों का हुआ सम्मान

सम्मान पानें वाले वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, सलीम शेरानी, मुकेश मेहता, रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, प्रकाश प्रजापत, मनीष नाहटा, अली असगर बोहरा, सुनिल डाबी, पंकज बडोला, दशरथ कठ्ठा, निमिष नाहटा, मुकेश सोलंकी, जयेश झामर, जियाउल हक कादरी, इमरान शेख, लोहित झामर, सौरभ खमेसरा, जावेद शिशगर, भूपेंद्र बरमंडलिया, प्रवीण सोलंकी, जाकिर शेख,पंकज रांका, मनोज नायक, आदी ने शिरकत कर सम्मान पाया साथ ही पत्रकारों ने रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री को सम्मान किया। आगामी रोटरी सत्र 2025-26 के नव निर्वाचित रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष  गोविंद सिंह चौहान, सचिव रोटे कमलेश गरवाल, उपाध्यक्ष पंकज रांका, एवं नवीन कार्यकरिणी टीम का गठन किया।

हनुमंत आश्रम पीपलखुटा में रोटरी क्लब अपना मेघनगर का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर का पिछले एक साल में किये गए कार्यों का लेखा जोखा सार्वजनिक रोटरी संस्थापक अध्यक्ष भरत भाई मिस्त्री द्वारा सार्वजनिक किया गया। मुख्य अतिथि अनिस मलीक सहाब ने अपने उद्बोधन में कहां मेघनगर रोटरी क्लब अपना की जितनी भी तारीफ प्रशंसा की जाए कम है क्योंकि रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री की मेहनत और सच्ची मानव सेवा को नकारा नहीं जा सकता ये 24 घंटे सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं यहां आकर मुझे अच्छा लगा आधिकारिक यात्रा के साथ साथ धार्मिक यात्रा का भी आनंद प्राप्त हुआ। समाजसेवी नितेश गुप्ता ने भी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में रोटरी क्लब अपना की गाथा सुनाई।

हनुमंत आश्रम पीपलखुटा में रोटरी क्लब अपना मेघनगर का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पत्रकारों का भी हुआ सम्मान | New India Times

इनका भी हुआ सम्मान

समाजसेवी मुकेश कटारा, शोभा देवी गुप्ता, कमलेश जयसवाल

रोटेरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिस मलीक सहाब एवं टीम के द्वारा अवलोकन किया गया। मेघनगर रोटरी क्लब अपना का एतिहासिक कार्यक्रम महातिर्थ स्थाल हनुमंत आश्रम पिपलखुटा में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या पत्रकारों की  उपस्थित रही एव पिपलखुटा के अतिथि एव गोधरा दाहोद के रोटेरियन साथी की उपस्थिति भी रही कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन श्री जयंत बैरागी एव आभार सचिव कमलेश गरवाल ने माना कार्यक्रम के उपरांत सहभोज भी रखा गया सभी ने सहभोज किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.